आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने सीमा के हालात को बताया संवेदनशील, कहा-युद्ध हुआ तो भारत देगा 1962 से अलग जवाब

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात को संवेदनशील बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि हालात संवेदनशील होने के बावजूद स्थिर है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना की मजबूती से तैनाती की गई है। जनरल पांडेय ने कहा कि युद्ध होने पर भारतीय सेना 1962 के … Read more

लोकसभा चुनाव 2024: राजनाथ सिंह Vs रविदास मेहरोत्रा; सपा छुड़ा पाएगी लखनऊ पर 3 दशक पुराना BJP का कब्जा?

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने दो बार से जीत रहे राजनाथ सिंह को टिकट दिया और समाजवादी पार्टी ने रविदास मेहरोत्रा को मैदान में उतारा है। लखनऊ सीट पर बीजेपी के राजनाथ और सपा के रविदास के बीच बेहद रोचक मुकाबला होने वाला है।

केरल में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- ‘LDF-UDF यहां लड़ने का करते हैं दिखावा, दिल्ली में गले मिलते हैं’

रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल की संस्कृति आध्यात्मिकता से जुड़ी है, लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ आस्था को कुचलने के लिए जाने जाते हैं।

केसीआर की बेटी के कविता अरेस्ट, दिल्ली शराब घोटाले में हुई है गिरफ्तारी

ईडी ने आज के कविता के हैदराबाद वाले घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को कई सबूत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, के कविता को आज दिल्ली लाया जा सकता है।

Rajat Sharma Blog: ‘एक देश, एक चुनाव’ से पैसा, समय दोनों बचेगा

अगर सारे चुनाव एक साथ हों तो लाखों करोड़ रूपए बचेंगे, वक्त बचेगा और ये संसाधन दूसरे कामों में लगाए जा सकते हैं। लेकिन एक देश, एक चुनाव का लक्ष्य फिलहाल आसान नहीं लगता क्योंकि संविधान में तमाम संसोधन करने होंगे।

दिल्ली शराब नीति मामले में BRS नेता के कविता के घर ईडी की छापेमारी, बड़े पैमाने पर की जा रही तलाशी

दिल्ली शराब नीति मामले में बीआरएस नेता के कविता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है। ये रेड्स के कविता के हैदराबाद वाले घर में हो रही है।

पशुपति पारस ने एनडीए को दिखाए बगावती तेवर, कहा- ‘हमारे साथ न्याय नहीं हुआ, हाजीपुर सीट से…’

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि हमारी पार्टी दलितों की पार्टी है। मैं बीजेपी की आधिकारिक लिस्ट का इंतजार कर रहा हूं और इसके बाद ही कोई फैसला लूंगा।

पीएम मोदी के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिले भूटान के प्रधानमंत्री टोबगे, बहुआयामी साझेदारी को किया मजबूत

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने भूटान के साथ भारत की बहुआयामी साझेदारी पर महत्व दिया। इससे पहले शेरिंग ने बृहस्पतिवार को पीएम मोदी से भी मुलाकात की थी। वह 5 दिनों के दौरे पर बृहस्पतिवार से भारत में हैं।

लोकसभा चुनाव 2024: गोरखपुर में भोजपुरी स्टार रवि किशन Vs एक्ट्रेस काजल निषाद, रोचक हुआ मुकाबला

गोरखपुर लोकसभा चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से भोजपुरी के स्टार रवि किशन जहां बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं वहीं सपा ने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल निषाद को मैदान में उतारा है।

आचार संहिता लगने पर कितने पॉवरफुल बन जाते हैं डीएम? जानिए चुनाव आयोग के दिशानिर्देश

लोकसभा चुनावों के दौरान पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। पूरे देश में परोक्ष रूप से चुनाव आयोग का शासन हो जाता है। वहीं जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी बन जाते हैं।

इस बार कितने चरणों में हो सकता है चुनाव, नई तारीखों की घोषणा से पहले जानें 2019 लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था

लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा में महज एक दिन बचा हुआ है। चुनाव आयोग शनिवार यानी 16 मार्च, 2024 को दोपहर 3 बजे तारीखों का ऐलान करेगा। उससे पहले हम यहां आपको 2019 के लोकसभा चुनाव की जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं 2019 में कब-कब वोटिंग हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 | लुम्बाराम चौधरी Vs वैभव गहलोत: जालोर में किसान और पूर्व CM के बेटे में कड़ी टक्कर

भारतीय जनता पार्टी ने जालोर लोकसभा सीट से जहां 3 बार से लगातार जीतते आ रहे सांसद का टिकट काटकर नए उम्मीदवार को उतारा है वहीं कांग्रेस ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पर दांव खेला है।